आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
रानी की सराय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बुधवार देर रात दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना खाकीपट्टी अंडरपास के पास हाईवे पर, तो दूसरी कोटिला पेट्रोल पंप के पास हुई। वाराणसी जिले के रहने वाले नंदलाल यादव (45) का सिधारी क्षेत्र के रामपुर में भी मकान है। बुधवार रात को वह बाइक से रामपुर सिधारी स्थित मकान पर किसी काम से आ रहे थे,
जैसे ही वह खाकीपट्टी अंडरपास के हाईवे पर पहुँचे हैं उसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक नंदलाल एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं दूसरी घटना कोटिला पेट्रोल पंप के पास हुई। जिसमें ट्रक की चपेट में आ कर अशोक यादव 50 निवासी हलधरपुर की मौत हो गई। पुलिस ने अशोक के शव को भी कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…