Categories: देवरिया

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

​देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बनकटाशिव, सल्लहपुर में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन (16 फरवरी) भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यज्ञ मंडप की अहर्निश परिक्रमा और चतुर्वेद पाठ की ऋचाओं ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

​आज के कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:

👉​यज्ञ विधान: यज्ञाचार्य रंगनाथ तिवारी एवं 27 विद्वान आचार्यों के सानिध्य में मुख्य यजमान डॉ. नन्द किशोर तिवारी ने विधि-विधान से पूजन संपन्न किया।
👉​श्रीमद्भागवत कथा: अयोध्या की पूज्या लक्ष्मीप्रिया जी ने ‘आत्मदेव ब्राह्मण’ के प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए।

ये भी पढ़े – देवरिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज और मंदिर परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम

👉​भजन संध्या: भागलपुर के प्रसिद्ध गायक राजीव सिंह ने “जब राम सहारा है” और “तुझसे अरज भोले नाथ हमारी” जैसे भजनों से पांडाल में समां बांध दिया।

​अतिथियों का सम्मान

​इस धार्मिक अनुष्ठान में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष (पथरदेवा) क्रान्ति सिंह ने बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक प्रभात कुमार राय ने सभी आगंतुक संतों, अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

1 hour ago

सौर ऊर्जा से बीबीएयू को 46.48 लाख रुपये का लाभ, बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने हरित एवं सतत परिसर के निर्माण…

2 hours ago

पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत यात्री’ चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपाइयों व समाजसेवियों ने किया नमन

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं 'भारत यात्री' के…

2 hours ago

शीतला धाम की मूल प्रतिमा हटाने का विरोध, हिंदू जागरण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर धाम को…

2 hours ago

गर्मी से राहत मिलते ही बदला स्कूलों का समय, 9 जुलाई से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के बाद…

2 hours ago

घाघरा में तेज हुआ कटान, सुरक्षा इंतजाम न होने से किसानों में बढ़ी चिंता

पुरुषोत्तम पट्टी के पास नदी में समाहित हो रही उपजाऊ जमीन, ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग…

2 hours ago