पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामिया बदमाश हुआ घायलकाफी दिनों से चल रहा था फरार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
देवगांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25000 के इनामिया अन्तरजनपदीय गैंगेस्टर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर मेें गोली लगी है।पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा व चोरी के लाखों के कीमती मशीन व समान बरामद किया है।
मुखबिर से देवगांव प्र0नि0 अनिल सिंह को सूचना मिली कि 25000 रूपये का इनामिया बदमाश जो गैंगेस्टर व चोरी के मुकदमे में वांछित भी है, वह चोरी का सामान लेकर मेहनजापुर बेचने जाने हेतु हाईवे से चेवार पूरब होते हुए निहोरगंज की तरफ जा रहा है, जिसके पास असलहा भी है। पुलिस उक्त बदमाश का चेवार चड़िया पुलिया पर इन्तजार करने लगी। कुछ देर बाद सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो, मोटरसाइकिल सवार उमरी की तरफ मुड़ कर भागने के दौरान फिसलकर गिर पड़ा। पुलिस को सामने देख उक्त बदमाश ने कट्टा निकालकर पुलिस पर अन्धाधुन्ध फायर कर दिया। जवाबी कार्यवाही में बदमाश के बायें पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने बदमाश को 08.30 बजे पकड़ लिया। बदमाश की पहचान सुनील पुत्र राजेन्द्र निवासी लेबरूआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर के रूप में हुयी। उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी का बायोकेमिकल मशीन कीमत करीब 1.5 लाख रूपया व 1 मोटर साइकिल और 1 मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि मैंने अपने गैंग के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर दर्जनों चोरियां की है। थाना बरदह द्वारा मेरे घर की कुर्की की गयी थी जिसके बाद से मै फरार चल रहा था। 4-5 सितम्बर की रात जिवली थाना बरदह में प्राथमिक विद्यालय में चोरी की थी, जिसमें इन्वर्टर व अन्य सामान चोरी किया था। 9 सितम्बर की रात तरफकाजी में एक पैथोलाजी में चोरी किये। चोरी से मिले सामान को मैंने नरायनपुर नेवादा में किराये का मकान लेकर उसी में छुपा कर रखा था तथा धीरे-धीरे उसमें से सामान निकालकर बेचते रहता था और मिले पैसे का आपस में बंटवारा कर लेते हैं। दो सहयोगियों की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा उनकी निशानदेही पर अन्य सामान की बरामदगी की गयी।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

39 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

43 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago