मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
सिटीजन संस्था की महिला अध्यक्ष मिनाक्षीताई बोर्डे ने मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर शिकायत की है कि, एल वार्ड मे अवैध निर्माण का सिलसिला जोरो पर शुरू है। जिससे मनपा के राजस्व को करोडो रुपये की हानी हो रही है और मनपा परिमंडल -5 के उपायुक्त के पास हमने कई बार लिखित मे शिकायत व पीजी मे बैठकर उक्त अवैध नवनिर्माणो की चर्चा की, मगर हर्षद काले इस गम्भीर विषय पर अभी तक कोई ठोस कारवाई किये नही है।
उन्होंने पत्र में लिखा है और बताया कि एल विभाग मनपा मे बडे पैमाने पर अवैध नवनिर्माणो में भ्रष्टाचार धडल्ले शुरू है और सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर उक्त सभी अवैध नवनिर्माणो पर कारवाई करने मे नाकाम साबित हो रहे है और उक्त सभी बांधकामो की सूचना मनपा उपायुक्त हर्षद काले को दी गई थी। सुत्रो से ज्ञात हुआ है की एल विभाग मनपा के कार्यकारी अभियंता नितीन कांबले के जरिये अवैध नवनिर्माणो का हिस्सा मनपा उपायुक्त को पहुचाई जाती है, जिससे उपायुक्त कारवाई करने मे टालमटोल कर रहे है।
उन्होने आयुक्त से मांग की है कि उपायुक्त हर्षद काले को निलंबित करके एवं एल विभाग के सभी अधिकारियो का फेरबदल करने की भी आवश्यकता है।
क्योकि एल विभाग मनपा कार्यक्षेत्र के सभी प्रभागो मे अवैध निर्माण में बढ़ावा दिया जा रहा है।
एल वार्ड मे इससे पहले अवैध निर्माण के रिश्ववतखोरी के आरोप में चार अधिकारियो को निलंबित भी किया गया था, ।
उनका कहना है की एल विभाग मनपा मे इसी तरह से अवैध नवनिर्माणो का भ्रष्टाचार होता रहा और सिटीजन संस्था के अध्यक्ष सैय्यद मासुम अली और मैंने पत्रव्यवहार के जरिये मनपा को जागृत करने का काम किया है, किन्तु मनपा अधिकारियो द्वारा उक्त विषयो की अनदेखी किया गया, जिससे मजबूरन मुझे ऐसे कदम उठाने पड रहे है।
गीडा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों के लोगों पर शांतिभंग पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दुर्गा…
मां महागौरी की पूजा और प्रसाद वितरण खोराबर/गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा )शारदीय नवरात्र के पावन अवसर…
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…