सरयू नदी में नहाते समय डूबने से दो की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले धनघटा थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पर स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर जिले के थाना जहांगीरगंज के हुसैनपुर खुर्द में एक वैवाहिक समारोहमें शामिल होने आए लोग स्नान के लिए यहां आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों बाद शवों को निकलवाया। मृतकों में एक सुल्तानपुर जिले के थाना चांदा के रजवाड़ा रामपुर और दूसरा बस्ती जिले के गांव इमलिया थाना परशुरामपुर के निवासी थे। पुलिस के अनुसार आकाश मिश्रा पुत्र साकेत मिश्रा निवासी हुसैनपुर खुर्द थाना जहांगीरगंज जनपद आजमगढ़ ने धनघटा पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी। बताया कि सरयू स्नान के लिए बिड़हरघाट पर आए थे। उनके साथ भूपेन्द्र सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी दिल्ली, अनु पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह निवासी दिल्ली, शिवांश पुत्र अजय तिवारी निवासी तिवारीपुर, वरुण पाण्डेय पुत्र देवी प्रसाद पाण्डेय निवासी गोसाईगंज, रवि रावत पुत्र अशोक निवासी रजवाड़ा रामपुर थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर, प्रणव पाण्डेय पुत्र विजयशंकर निवासी इमलिया गांव थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती शादी समारोह में शामिल होने के लिए विजयभान मिश्रा पुत्र रामलक्षण मिश्रा निवासी हुसैनपुर खुर्द थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर के यहां आए हुए थे। सोमवार को सुबह करीब 10.00 बजे के आस पास आकाश के साथ ये लोग नहाने के लिए बिड़हरघाट आये हुए थे। आकाश के अनुसार नहाते समय रवि रावत पुत्र अशोक निवासी रजवाड़ा रामपुर थाना चाँदा जिला सुल्तानपुर व प्रणव पाण्डेय पुत्र विजयशंकर निवासी इमलिया गांव थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती नदी में डूब गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

17 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

17 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

17 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

18 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

18 hours ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

1 day ago