महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद नौतनवां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना अंतर्गत वार्ड नंबर–7 घनश्याम नगर में बरुआ बाबा के घर से गांधी चौक तक नाला एवं पटरी निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता प्रवीन त्रिपाठी निदेशक केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लिमिटेड ने मंडलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी महराजगंज, उपजिलाधिकारी नौतनवां और अधिशासी अधिकारी से लिखित शिकायत कर तत्काल कार्य की टेक्निकल जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत अनुदान संख्या- 37 से ब्याज रहित ऋण के रूप में आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवां में 38 लाख 80 हजार रुपए की लागत से नाला एवं पटरी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में मोटे बालू के स्थान पर घटिया किस्म की भाठी का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही पतले छड़ों से दूर-दूर गुथाई कर बिना गिट्टी के बेड के नीचे ढलाई की जा रही है, जो पूरी तरह मानक के विरुद्ध है।
उन्होंने यह भी लिखा है कि निर्माण स्थल पर न तो एस्टीमेट सार्वजनिक किया गया है और न ही प्राक्कलन बोर्ड लगाया गया है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ गई है। शिकायतकर्ता द्वारा मांग की गई है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराकर दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गुणवत्ता विहिन कार्यों पर अंकुश लगाया जा सके और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग होने से रोका जा सके।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…