Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक का दो दिवसीय प्रवास संपन्न

सीमा जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक का दो दिवसीय प्रवास संपन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल कृष्णन का दो दिवसीय प्रवास भारत नेपाल सीमा पर लगा, जिसमें दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोपाल कृष्णन ने बहराइच जिले के भारत नेपाल सीमा पर स्थित गांव में प्रवास कर क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्र की आधार भूत संरचना,परिवेश, जीवन स्तर एवं सीमा पर समन्वय व ग्रामीणों का हाल-चाल जाना।
बहराइच प्रवास के दौरान मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रकृति प्रेमी गौ सेवक, बोनसाई मास्टर सोमवर्धन पांडेय के निज निवास पर पहुंचकर प्राकृतिक खेती तथा पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की,इसके बाद एसपीवीपी इन्टर कॉलेज सेमरहना में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उनसे राष्ट्र, समाज और सीमा के बारे में चर्चा परिचर्चा किया।
संयोजक गोपाल कृष्णन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र समाज के कर्तव्य का पालन करने की पद्धति सिखाई इसके बाद भारत नेपाल सीमा के समीप तीन तरफ कतर्नियाघाट जंगल से तथा एक तरफ नेपाल राष्ट्र की सीमा पर बसे ग्राम सलारपुर पहुंच ग्रामीण ओमनाथ सिंह चौहान के घर पर प्रवास किया।
बहराइच जिले के इस सीमावर्ती गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीमा क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा की सलारपुर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह वापसी में भारत नेपाल सीमा पर बसे गांव चितलहवा नों मेंस लैंड का भ्रमण किया ,नोमैंस लैंड पर बसे चितलवा निवासी संगठन के कार्यकर्ता सप्पू वर्मा के घर स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठकर सीमावर्ती गतिविधियों पर चर्चा की।
इसके बाद बलहा विधायक सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल से भेंट वार्ता कर सीमा क्षेत्र तथा संगठन पर चर्चा की इस दौरान सीमा जागरण मंच के महामंत्री योगेन्द्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, एसपीवीपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुशवाहा व विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोपाल कृष्णन, प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ, प्रांत महामंत्री राम कृपाल शुक्ल, प्रांत युवा प्रमुख मनोज चौरसिया को स्मृति चित्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
उक्त प्रवास कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नानपारा जिला प्रचारक अजय, सीमा जागरण मंच के जिला महामन्त्री योगेन्द्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, जिला प्रचार प्रमुख अनिल कुशवाहा, सोम वर्धन पाण्डेय, हरगोविंद पाण्डेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक बाबूलाल शर्मा, नगर प्रचारक महेश्वर, एसपीबीपी इंटर कालेज के प्राचार्य दुर्गेश कुशवाहा, राम किशोर वर्मा, मनीष सिंह, हर्षित शुक्ला, विजय मौर्य, अनिल मौर्य, प्रियेश सिंह, जयराम सिंह, नेपाल के सम्भाग संघचालक राजेन्द्र यादव, विवेक कुमार निषाद उर्फ मुरली, बेचू पाल, विपिन सिंह, ओम नाथ सिंह चौहान, संदीप वर्मा, सप्पू वर्मा, विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments