क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ


श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर भिनगा, विकास भवन परिसर श्रावस्ती में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के पांचवें सत्र के उद्घाटन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय ने कहा कि आज के समय में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण होता है ,उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त और पंचम वित्त आयोग की धनराशि के सापेक्ष समेकित विकास की योजना बनाई जाय, साथ ही क्षेत्र पंचायत विकास योजना क्षेत्र के विकास की आधारभूत कड़ी है ,प्रधानमंत्री के संकल्प को जागरूकता माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण जो नौ थीम में निहित हैं ,उनमें महिलाओं के सशक्तिकरण से लेकर के गांव की स्वच्छता के साथ-साथ बच्चों के अधिकार शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ आधारभूत विकास की संकल्पना की गई है ,क्षेत्र पंचायतें अगर मजबूत होंगी तभी क्षेत्र का विकास संभव हो सकता है, पंचायतों को ई गवर्नेंस से जोड़कर लोककल्याणकारी योजनाओं पंचायती राज व्यवस्था का मूलभूत आधार है । संस्थान के सह प्राचार्य बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्य के 17 लक्ष्यों को स्थानीयकरण करके 9 लक्ष्यों में परिवर्तित किया गया है। जिसे 2030 तक पूरा करना, जिसमें गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव ,बाल हितैषी गांव, महिला हितैषी गांव ढांचागत संरचना वाला गांव, बुनियादी ढांचे वाला गांव स्वच्छ एवं हरित गांव पर्याप्त जल युक्त गांव ,सुशासन वाला गांव की संकल्पना की गई है और इन्हीं तीनों में से प्रत्येक क्षेत्र पंचायत को कम से कम तीन लक्ष्यों को अपने क्षेत्र पंचायत विकास योजना में जोड़ना है जिसके निमित्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि विकासखंड बिलोना प्रकाश चंद्र कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने के निमित्त पंचायती राज का यह पहल बहुत ही सराहनीय है ,जिसमें सबका साथ सबका विकास और सब का प्रयास के साथ-साथ सबका विश्वास भी क्षेत्र पंचायत विकास योजना के निर्माण के संदर्भ में जोड़ा जाएगा। इसके पूर्व बृजेश पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के संस्थान के सह प्राचार्य बृजेश पाण्डेय ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया तथा आशुतोष दुबे ने अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने किया। इस अवसर पर लखनऊ से आए प्रशिक्षक डॉ प्रवीण कुमार , ओंकार नाथ चौधरी ,गुलशन जहां के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आशुतोष पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य, अनीता देवी,कैलाशा देवी, सोनी देवी, आनन्द कुमार, मोहन लाल पाण्डेय, ऊषा, घनश्याम, पाठक, हनोमान,बेबी, छांगुर, राजेन्द्र प्रसाद, शुक्ला,इन्दजीत, शिवप्रसाद, बाबू राम, मोहम्मद अजीज, आदि लोग उपस्थित रहे।
अन्त में विधायक बृजेश पाण्डेय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पीसीएस में सफलता: अरविंद गुप्ता बने वाणिज्य कर अधिकारी, क्षेत्र में जश्न का माहौल

सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र का हुआ भव्य सम्मान, छात्र- छात्राओं को दिया…

8 hours ago

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी…

8 hours ago

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने…

9 hours ago

राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सदस्य बने रोहित श्रीवास्तव

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर…

9 hours ago

जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पहुंचेगी प्रचार वाहिनी, जागरूकता अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने…

9 hours ago

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक लेखन पर कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज के…

9 hours ago