धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जरवल स्थित न्यू रेज एकेडमी में बाल दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने चाचा नेहरू को याद कर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लियाl
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक रमेश जयसवाल, प्रधानाचार्य राहुल मिश्रा, दीपक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे विचार व्यक्त करते हुए अध्यापिका ईसा अग्रवाल ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे मे बताते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डालाl उन्होने कहा कि चाचा नेहरु का देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। 1947 में स्वतंत्रता मिलने के बाद उनकी काबिलियत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें देश की कमान सौंपी गई। आज उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि देने का दिन है। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

23 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago