उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के पहले दिन जग्गी पहलवान पंजाब व मनीराम दास आयोध्या ने कुश्ती में जीत हासिल की।
दंगल के मुख्यअतिथि दिनेशचार्य व सुनील राधेश्याम वर्मा ने पहलवानो से हाथ मिलाकर शुरू कराया।
शनिवार को उतरौला नगर में आयोजित कुश्ती में पहला मुकाबला लकी थापा नेपाल व जग्गी जगरूप शेरे पंजाब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एक तरफा मुकाबले में जग्गी ने लकी थापा को कला जंग दाव मारकर पटखनी देकर जीत हासिल की।कुश्ती जीतने पर 5100 रुपये का पुरस्कार सोनू गुप्ता ने दिया।दूसरा मुकाबला मनीराम दास आयोध्या व जग्गी पहलवान पंजाब के बीच हुआ जिसमें मनीराम ने निकाल दांव मारकर पंजाब पहलवान को अखाड़े ने चित कर 25000 रुपये की इनामी धनराशि प्राप्त की।विराट दंगल के आयोजक राम प्रताप वर्मा पहलवान ने आये सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।दंगल देखने आये लोगो की भारी भीड़ ने पहलवानो का हौसला बढ़ाया।इस अवसर आफाक अहमद,अल्ताफ सभासद,दिलीप प्रधान,अखलाक प्रधान,निजाम, मनीष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
🔴 सिकंदरपुर विधानसभा में महिला चिकित्सालय की मांग तेज, विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने विधानसभा…
सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026: समय, राशियों पर प्रभाव, दान-उपाय सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026…
भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय: मुंबई में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन और…
सूर्य ग्रहण 2026: वैज्ञानिक रहस्य, शास्त्रोक्त मान्यताएं और ग्रहण के बाद दान का महत्व 🟠…
बर्द्धमान (राष्ट्र की परम्परा)पश्चिम बंगाल के कटवा रेलवे स्टेशन पर तड़के एक पैसेंजर ट्रेन के…
सरायकेला/खरसावा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)युवक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां शासन गांव में…