राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) दिव्यांगों को बेहतर सुविधा देने व सरकारी योजनाओं में उचित लाभ की मांग को लेकर दिव्यांग एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी आठ सूत्रीय मांगों का पत्रक उप जिलाधिकारी श्याम मणि त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आज महंगाई के समय को देखते हुए दिव्यांग को मिलने वाला पेंशन 1000 से बढ़ाकर 5000 किया जाए।रोजगार के लिए मिलने वाला अनुदान दस हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया जाए। आज कई दिव्यांग व्यक्ति के पास राशन कार्ड नही है उसे बनाया जाए।लोकतंत्र में उचित हिस्सेदारी व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देना जरूरी है, जिससे कि यह लोग बेहतर जीवन जी सके। प्रदेश सचिव सतेंद्र यादव ने कहा कि आज दिव्यांग व्यक्ति को हीन भावना से देखा जा रहा है, इनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।इस पर लगाम लगाना जरूरी है। प्रदर्शन करने वालों में गिरीश गिरि, लक्ष्मण, सुनील कुमार, चंदन कुमार, रमेश प्रसाद, बीरबल राजभर, संतलाल यादव, भरत ,लक्ष्मण चौहान, रीता देवी, राजनाथ गौंड आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…