नववर्ष का पहला संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शासन की मंशानुरूप अमजानमास की शिकायतों एवं समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु नव वर्ष का पहला संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में संपन्न हुआ।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने आमजनमानस की शिकायतो एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। अन्य शिकायतों का संबधित विभागों के अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए 03 दिन के भीतर निस्तारित कियें जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे, जनमानस कों शिकायतों के निस्तारण के लिए बार- बार दफ्तरों के चक्कर ना लगाना पड़े।
उन्होंने कहा की कई बार छोटे-छोटे जमीनी विवाद लॉ एंड ऑर्डर में बड़े इश्यू बन जाते है, इसलिए अति सक्रियता के साथ कनूनगो एवं लेखपाल सभी विवादों का मौके पर जाकर निस्तारण करे। एसडीएम एवं तहसीलदार का कानूनगो एवं लेखपाल पर प्रभावी नियंत्रण हो तथा सभी थानों का तहसील के साथ बेहतर समन्वय हो।
डीएम ने कहा की नव वर्ष पर सभी अधिकारी नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ विकास कार्यों में तेजी लाए,अधूरे परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करे। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करते हुए उसका लाभ पात्रों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, एसडीएम सदर, पीडी डीआरडीए सीपी श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

57 minutes ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

14 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

14 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

14 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

14 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

17 hours ago