दो दिवसीय राजकीय शिक्षकों का कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विगत दिवस स्थानीय राजकीय जिला पुस्तकालय में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय राजकीय प्रधानाचार्यो व नोडल शिक्षकों का कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्य राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर डॉ0 निधि यादव यादव, प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला, डा0 अंजुम मेहंदी, प्रवक्ता, एम0पी0पी0 इंटर कॉलेज बलरामपुर एवं वेद प्रकाश चौरसिया, प्रवक्ता,डायट बलरामपुर द्वारा जनपद के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपल एवं नोडल टीचर्स को प्रशिक्षित किया गया । प्रशिक्षण में बताया गया कि यूनिसेफ और समग्र शिक्षा अभियान अगले सत्र में छात्र छात्राओं के साथ ये सभी कैरियर मार्गदर्शक की भूमिका में रहकर उनकी काउंसलिंग करेंगे। मास्टर ट्रेनर अंजुम मेहंदी ने कैरियर मार्गदर्शन की उपयोगिता के सम्बन्ध में जानकरी प्रदान की । डॉ0 निधि यादव ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य और नोडल शिक्षक बच्चों और उनके अभिभावकों को कैरियर के सम्बन्ध में जागरूक करें। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस कैरियर मार्गदर्शन, शिक्षक बनने के कारण, कैरियर सिद्धांत, कैरियर क्या हैं, और कैरियर गाइडेंस के लिए आवयशक गुण और योजना, सीआईआई (साइको मैट्रिक) टेस्ट करवाया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गोविन्द राम, दिनेश चंद प्रभारी जिला समन्वयक समग्र शिक्षा, सुब्रा चटर्जी निदेशक विक्रमशिला एजुकेशन सोसाइटी कोलकत्ता, समर्पिता चौधरी लखनऊ, योगेंद्र शुक्ला, अमित पांडेय सहित प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago