छठ घाट पर डूबीं दो बेटियां, इलाज जारी

गंभीर प्रशासनिक लापरवाही आई सामने, सभासद ने नगर पंचायत की व्यवस्था पर उठाए सवाल

खजनी/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l आमी नदी के तट पर छठ पूजा के दौरान बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। आमी नदी के किनारे बने छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान पानी में खड़ी उनवल नगर पंचायत की दो बेटियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और एंबुलेंस से बांसगांव सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया, हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। घटना से नगरवासियों ने गहरा रोष जताया है।
वार्ड संख्या 4 के सभासद राजन पासवान ने आरोप लगाया कि हर साल घाट पर बांस बल्ली लगाई जाती है लेकिन इस वर्ष सुरक्षा और बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

5 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

5 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

6 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

6 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

6 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

6 hours ago