Monday, June 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतालाब दो बच्चों की डूब कर मौत परिजनों में मचा कोहराम

तालाब दो बच्चों की डूब कर मौत परिजनों में मचा कोहराम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवाबगंज तालाब से मिट्टी निकाल ने गए दो बच्चोँ की तालाब में डूब कर मौत घर में मचा कोहराम।नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सती जोर के मजरा तुराब गांव निवासी ढोलऊ का 10 वर्षीय पुत्र हारून व बब्बन की 14 वर्षीय पुत्री नेहा दोपहर लगभग डेढ़ बजे के करीब गांव के पूरब दिशा में स्थित माल्ही तालाब से मिट्टी निकालने गए थे। वही मिट्टी निकालते समय हारून तालाब में नहाने लगा ,नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया ,और डूबने लगा हारून को डूबता देख साथ में मिट्टी निकालने गई, नेहा ने हारून को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी तालाब में डूब गई , तालाब पर मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि शव का पंचनामा कर शव कोपरिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments