राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)21 अगस्त…
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के मिश्रौली टोला में रविवार को एक पुरानी दीवार गिर गई। घटना में एक तीन वर्षीय मासूम दब गया। लोग जबतक मलबा हटाते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त टोला निवासी सतन वर्मा की पुत्री अमृता वर्मा की शादी तरयासुजान क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी संतोष वर्मा के साथ हुआ है। अमृता की दो संतानों में एक पुत्र व एक पुत्री थे। पुत्र ऋषभ बड़ा था व अपने नाना नानी के साथ ननिहाल में रहता था। सतन वर्मा के घर के सामने कटरैन रखा गया था जिसकी दीवारें जर्जर हो गई हैं। रविवार को सुबह आठ बजे ऋषभ कापी पेन लेकर दीवार के पास खेल रहा था कि अचानक दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और मासूम उसमें दब गया। शोर पर जुटे लोग जबतक मलबा हटाते ऋषभ की दर्दनाक मौत हो गई थी। हालांकि परिजन तसल्ली के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
संवादाता कुशीनगर…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…