रोहित पांडेय की हत्या में आरोपित दो अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

स्वाट, सर्विलांस व थाना बांसडीह थाने की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बांसडीह कोतवाली गेट पर रोहित पांडेय की हत्या में आरोपित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार इन दोनों अभियुक्तों पर पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव मय हमराह, प्रभारी स्वॉट उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक मय हमराह एवं प्रभारी निरीक्षक बांसडीह संजय कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जवाहर गोड़ पुत्र विजय गोड़ (निवासी पिण्डहरा थाना बासंडीह जनपद बलिया) को पिण्डहरा मैरिटार मार्ग से गुरुवार की देर शाम तथा धर्मेन्द्र यादव उर्फ बागी यादव पुत्र राजा यादव (निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया) को शुक्रवार को दरांव सड़क के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बांसडीह कोतवाली गेट के पास 20 जुलाई को कुछ लोगों द्वारा आपसी रंजिश को लेकर कस्बा बांसडीह के रहने वाले रोहित पांडेय की निर्मम हत्या कर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 191 (2), 191(3), 190, 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 21 जुलाई को पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना से संबंधित 06 अभियुक्तों पर पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी किया गया।
वांछित अभियुक्तों में अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव (निवासी दरांव थाना बांसडीह, बलिया) व ओमप्रकाश यादव उर्फ प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव (निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह बलिया) को पुलिस ने 23 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, घटना के मुख्य अभियुक्त सहित दो अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था। शेष दो इनामिया अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

7 hours ago

कलयुगी दामाद ने ससुराल में तिहरा हमला, पत्नी व सास की मौत, ससुर गंभीर

इलाके के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात…

7 hours ago

रविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अर्धनिर्मित मोहन सेतु…

7 hours ago

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

20 hours ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

22 hours ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

22 hours ago