लार ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह ने विकास कार्यो को लेकर की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग लखनऊ में विकास खण्ड लार की प्रमुख अनुभा सिंह एवं प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त कराने, कई विकास कार्यो को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की,वही मुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख को आश्वासन देते हुए कहा कि आपके सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श कर सहयोग किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख ने मूल रूप से सरकारी योजनाओं के तहत आए विकास के कार्यक्रमों को अपने क्षेत्र में लागू कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क और पानी की समस्या का निराकरण करने की अपील की।
उन्होंने बताता कि गांवों के विकास के लिए विकास खण्ड लार में जिन योजनाओ पर सहमति बनती है उसे आगे प्रशासन तक पहुंचाया जाता है। वह बजट के हिसाब से धन उपलब्ध कराया जाता है।
ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने उनकी सभी बातों को ध्यान से सुना और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख लार अनुभा सिंह ने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनके प्रस्ताव मान लिए जाएंगे और जल्द कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
ब्लाक प्रमुख अनुभा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के साथ सर्व समाज के हित में काम किये हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

3 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

3 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

3 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

3 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

3 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

7 hours ago