तुर्कपट्टी पुलिस ने की बैंक सुरक्षा व्यवस्था की जांच ग्राहकों को दी जानकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)तुर्कपट्टी पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की जांच की। इसमें पुलिस ने बैंक में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की व परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।एसआई एके ग्वाल की अगुवाई में अरविंद कुमार राय, अरविंद कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, तारकेश चौबे संतोष चौहान आदि पुलिसकर्मियों ने बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित बड़ौदा बैंक यूपी, स्टेट बैंक के एटीएम, एक निजी एटीएम व बैंक के ग्राहक सेवा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। लेनदेन करने आए लोगों से कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति से कोई कार्य न कराएं और नहीं अपना पासबुक या एटीएम कार्ड उसे दें, अनजान व्यक्ति से एटीएम कक्ष में सहायता न ले। अनजान व्यक्ति को एटीएम कार्ड या पासवर्ड न दें। अनजान व्यक्ति को रुपये गिनने के लिए न दें, ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। उन्होंने बैंक कर्मियों से कहा कि सीसीटीवी कैमरों को हमेशा रिकार्डिंग मोड में रखे जाएं और संदिग्धों पर नजर रखी जाए। बिना काम के बैंक में या बाहर टहल रहे लोगों को तुरंत हटाया जाए। कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

2 hours ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

3 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

3 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

7 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

20 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

1 day ago