मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूरे भारतवर्ष में लगभग 14 प्रांतों में मजबूती के साथ कार्य कर रहा है। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति के निर्देश एवं मार्गदर्शन में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश में जिला संवाददाता रामायण सिंह को एसोसिएशन में पूर्वांचल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महाराष्ट्र में कई जिलाध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मिश्र ने अपने आए हुए सभी पत्रकार साथियों का आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आप लोगों के साथ मिलकर पत्रकारों के हित एवं उनके मान सम्मान हेतु कार्य करने में और भी बल मिलेगा। उन्होंने बताया महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी रतन कांबले, संपर्क प्रमुख डॉ नितिन शिंदे एवं जिला अध्यक्ष थाना एवं प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र बालू पाटिल के साथ मिलकर महाराष्ट्र के हम 32 जिलों में पूरी मजबूती के साथ कार्य करते हुए अन्य प्रदेशों में तेजी से विस्तार किया जा रहा है,और आने वाले समय में हम पूरे देश में पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए पूर्ण रूप से
प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे।
अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे पायदान पर; भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति देवरिया (राष्ट्र…
नहर में शव दिखते ही मचा हड़कंप, 65 वर्षीय महिला की अब तक नहीं हुई…
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…