गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर विधि विधान के साथ गुरु की की गई पूजा अर्चना

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को बरहज स्थित अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज के द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरु के चित्रपट की पूजा अर्चना की गई।
आपको बताते चले कि बाबा राघव दास की तपोभूमि पर स्थित अनन्त पीठ आश्रम के मंदिर में सोमवार को गुरु पूजन का आयोजन अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास द्वारा किया गया। इस दिव्य पूजन को आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।इस गुरु पूजन में सैकड़ो शिष्यगण अपने गुरु के चरण को छूकर आशीर्वाद प्राप्त किये, तथा अपने गुरु से प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने घर को चल दिये, जबकि इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमे सभी लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगरपालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने अनन्त पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास को शाल व गिफ्ट प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त की।इस अवसर पर आंजनेय दास ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताया तथा देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।इस दिव्य पूजन समारोह में
आचार्य विश्राम शुक्ला, कृष्ण मुरारी, झारखंडी पाण्डेय, परशुराम पाण्डेय, बलराम पाण्डेय, रामचंद्र जायसवाल, सुशील कुमार पाण्डेय, अमित पाण्डेय, डॉ उपेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला, डॉ किरन पाठक, प्रेम शंकर पाठक, पीयूष मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, अनमोल मिश्रा, ओम प्रकाश दुबे, मुरारी मिश्र,रमेश तिवारी अंजान, विनय मिश्र, शिवनाथ यादव, हर्ष, विशाल, बृजेश यादव, देव सिंह, राघवेंद्र चौहान, अशोक शुक्ल, आलोक प्रकाश गौड, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, रतन वर्मा, दुर्गेश जायसवाल, रामचंद्र यादव,अवधेश पाल,सहित आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

1 hour ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

2 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

2 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

6 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

19 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

23 hours ago