घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम घसा कल्याणपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद शुक्रवार को अधिकारियों ने मामले की दोबारा जांच की। सीडीपीओ निगोही स्नेहलता द्विवेदी एवं सीडीपीओ किंचित (शाहजहांपुर) ने मौके पर पहुंचकर लाभार्थियों के बयान दर्ज किए और संबंधित अभिलेखों की जांच की।यह कार्रवाई शिकायतकर्ता आशीष मिश्रा की ओर से की गई शिकायत के बाद की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता मिश्रा द्वारा पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पोषाहार वितरित नहीं किया जा रहा है। पूर्व में हुई जांच से असंतोष जताए जाने के बाद अधिकारियों ने मामले की पुनः जांच की।जांच के दौरान कुल 30 लाभार्थियों को मौके पर बुलाया गया। इनमें 15 लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया गया, जबकि शेष 15 लाभार्थियों ने अधिकारियों के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उन्हें नियमित रूप से राशन नहीं मिल रहा है। अधिकारियों ने उपस्थित लाभार्थियों से अलग-अलग बातचीत कर उनके लिखित बयान भी दर्ज किए।शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिन लाभार्थियों को पूर्व में पोषाहार नहीं मिलने की शिकायत थी, उन्हें जांच के दिन ही राशन उपलब्ध कराया गया। हालांकि, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता मिश्रा ने लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।जांच के दौरान लिए गए लिखित बयानों में कुछ ग्रामीणों ने वर्ष 2025-26 के दौरान पात्र बच्चों को पोषाहार नहीं मिलने की बात कही, जबकि कुछ लाभार्थियों ने वर्तमान में नियमित रूप से राशन मिलने की जानकारी दी। जांच से संबंधित दस्तावेज पर ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर भी कराए गए।अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में पोषाहार वितरण में पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित करने के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा।सीडीपीओ स्नेहलता द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों, लाभार्थियों के लिखित बयानों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों एवं शासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

14 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

18 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

18 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

18 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

18 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

19 hours ago