ऊर्जा बचाने में नागरिकों की मानसिकता को बदलने का प्रयास करें

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन नगर निगम सभागार हॉल में नगर निगम, नगर पालिका व जलकल नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सेमिनार आयोजन हुआ। नगर निगम, जल निगम, जल कल विभाग व अन्य विभागों से अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग लिया। अधिकारियों को बिजली, जल, मोटर व पंप में ऊर्जा दक्षता के विषय में संदीप वर्मा और राज वर्मा ने जानकारी प्रदान कर सभी लोगो को ऊर्जा बचाव व ऊर्जा प्रबंधन के तरीको से अवगत कराया। सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल सौर नीति, यूपी नेडा की वेबसाइट व ऊर्जा प्रबंधन की जानकारी प्रदान करने वाले ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त एवं वीरेंद्र कुमार मल, परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा मौजूद रहे। दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त ने अपने अधिकारियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा दक्षता के लिए आवश्यक कदम लेने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने ऊर्जा खपत को कम करने के लिए सभी को बीईई प्रमाणित ऊर्जा कुशल उत्पादों का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया और अधिकारियों से अपील की कि वे ऊर्जा बचाने के बारे में साथी नागरिकों की मानसिकता को बदलने का प्रयास करें और उन्हें ऊर्जा कुशल उपकरणों के बारे में शिक्षित करें। दुर्गेश मिश्रा ने यूपीनेडा को इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago