सत क़र्म करो, सत धर्म धरो,
जग जीवन में उपकार करो।
सत क़र्म करो, सत धर्म धरो,
जन जीवन पर उपकार करो,
युग निर्माण, प्रगति पथ पर,
उत्सर्ग रहित, उत्कर्ष करो,
धरती से लेकर, अम्बर तक,
निर्भय बनकर, सब धवल करो,
उत्तुंग शिखर पर चढ़ना है,
कदम उठा कर, निडर चढ़ो।
सत क़र्म करो, सत धर्म धरो,
जन मानस पर उपकार करो।

सत्कर्म किया, सतधर्म जिया,
जग में जनमा, उपकार किया,
माता का अनुपम प्यार मिला,
तो नर सुशील बन पाया मैं,
पुण्य क़र्म पाया जो पिता से,
इस जग में कुछ बन पाया मैं,
कुल की कुलीनता पाकर मैं,
शाश्वत कुलीन बन पाया मैं,
उस कुल की उदारता पाकर,
खुद भी उदार बन पाया मैं।
निज कृत क़र्म पुण्य पा करके,
खुद भाग्यवान बन पाया मैं।
सत क़र्म करो, सत धर्म करो,
जग को पाकर उपकार करो।

माता-पिता का अनुशासन,
जीवन में सदा अलौकिक है,
गुरुओं से ज्ञान प्राप्त करके,
गोविंद को पाना निश्चित है,
जब चले हथोड़ा सोने पर,
आभूषण बन कर शृंगार करे।
यह अनुशासन इस जीवन में,
नर नारायण को भी मिलवा दे,
सत क़र्म करो, सत धर्म धरो,
जग में आकर उपकार करो।

जब निर्माण किया ईश्वर ने,
सब कुछ इंसान को दे डाला,
पर एक वस्तु गिर गई हाथ से,
प्रभू के पैरों ने छिपा डाला,
जब सारे मानव चले गये,
माता लक्ष्मी ने प्रश्न किया,
क्या छिपा लिया है चरणों में,
क्या इंसानों को नहीं दिया,
हँसकर प्रभु माता से बोले,
चरणों के नीचे शान्ति छिपी,
शान्ति प्राप्त करने की ख़ातिर,
पृथ्वी पर इंसान हमेशा तरसेगा,
थककर और हार कर मानव,
फिर मेरी ही शरण में आयेगा,
मेरे श्री चरणों में ही आकर,*
आदित्य शान्ति वह पायेगा।

सतक़र्म करो, सतधर्म धरो,
जग में जी कर उपकार करो।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

4 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

8 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

9 hours ago