श्रावण के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक करने के अवसर पर तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर तामेश्वरधाम परिसर मे श्रंद्धालुओं के आवागमन की समुचित व्यवस्था सहित श्रावण मास, कॉवड़ यात्रा आदि के सम्बन्ध मे व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मेला परिसर में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी लिया एवं मन्दिर मे आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारीद्वय ने जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम में आये हुए नागरिको/श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करने की अपील की।
जिलाधिकारी द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने, अग्निशमन दल व वालेण्टियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया पाया कैम्प आदि के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ-साथ प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था मे लगाये गये अधिकारियों को संवेदनशील रहने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के क्रम में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह द्वारा भी तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर मंदिर पांडाल, पोखरा आदि के आसपास सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के दौरान शिव-भक्तों को कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन में लगाए गए अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

3 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

4 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

4 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

4 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

4 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

4 hours ago