बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचा कर भर्ती कराया। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के वैनी गाँव निवासी रन्ना देवी (60) पत्नी गजन प्रसाद ई-रिक्शा से घर जा रही थी। ई-रिक्शा पर परिवार के राजित राम, ननकना और सनी भी बैठे थे। पयागपुर इकौना मार्ग पर ई-रिक्शा ने जाभार गाँव के पास पहुंची। दोपहर में इकौना की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक संख्या यूपी 46 4165 ने पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला के परिवार के राजित राम, ननकना, सनी, राजेश और ई- रिक्शा चालक दुर्गेश समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पान्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी को सीएचसी पहुँचा कर भर्ती कराया। जबकि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…
अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…
ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…