गश्त कर रहे वन रक्षक पर हाथियों ने किया हमला

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में गेरुआ नदी के उस पार जंगल में गश्त कर रहे वनरक्षक पर हाथियों ने हमला कर दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम नदी के उस पार पहुंची। घायल वनरक्षक को सीएचसी ले जाया गया। यहाँ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ और तेंदुए के बाद हाथी के हमले बढ़ गए हैं। हाथी कहीं ग्रामीणों तो कहीं मवेशियों को कुचल रहे हैं।कतर्नियाघाट रेंज के ट्रांस गेरुआ के जंगल में तैनात वन रक्षक अजय सिंह गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जंगली हाथियों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल वन रक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वन दरोगा मयंक पान्डेय ने बताया कि घटना के तत्काल बाद घायल बोट से नदी के इस पार लाया गया। जिसके बाद वन रक्षक को इलाज के लिए विभागीय वाहन से सीएचसी मोतीपुर भेजा गया। यहाँ हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

6 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago