दिव्यांग मोहन को घर पर मिली ट्राईसाइकिल की सौगात

डीएम को फोन कर दिव्यांग ने मांगी थी ट्राईसाइकिल

03 घण्टे में पूरी हुई दिव्यांग की मुराद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) तहसील महसी के ब्लाक शिवपुर की ग्राम पंचायत ईंटहा निवासी दिव्यांग मोहन पुत्र योगेन्द्र तिवारी को उस वक्त अपनी ऑखों पर विश्वास नहीं हुआ जब उसने देखा कि खण्ड विकास अधिकारी शिवपुर डॉ. आदित्य तिवारी एडीओ को-ऑपरेटिव विनीत तथा ग्राम सचिव यासर शकील के साथ ट्राईसाइकिल लेकर दरवाज़े पर मौजूद है।
बात सिर्फ इतनी है कि दिव्यांग मोहन ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र को फोन कर बताया था कि वह दिव्यांग है। अगर उसे ट्राईसाइकिल मिल जाए तो उसका जीवन आसान हो जायेगा। दिव्यांग ने डीएम को यह भी बताया कि वह जिला मुख्यालय से लगभग 45 कि.मी. दूर रहता है। महोदय जिस दिन आदेश करें में जिला मुख्यालय पर आकर ट्राईसाइकिल प्राप्त कर लूं।
शायद दिव्यांग को जनसमस्याओं विशेषकर निर्धन, असहाय, ज़रूरतमन्दों, दिव्यांगों व छात्र-छात्राओं के प्रति जिलाधिकारी की संवेदनशीलता की अंदाज़ा नहीं था। इसीलिए तो डीएम ने फोन काटने से पहले ही दिव्यांग से कहा कि आपको जिला मुख्यालय तक आने की ज़रूरत नहीं बल्कि जिला प्रशासन आपके द्वार पहुॅचकर ससम्मान आपको ट्राईसाइकिल भेंट कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों निर्देशों को अमली जामा पहनाएगा। दिव्यांग से बात खत्म करते ही डीएम ने बीडीओ शिवपुर को निर्देश दिया कि तत्काल दिव्यांग मोहन के घर जाकर उन्हें ट्राईसाइकिल प्रदान कर दें। डीएम से फरियाद करने के 03 घण्टे के अन्दर ही दिव्यांग को ट्राईसाइकिल का उपहार मिल गया।

rkpshomnath

Recent Posts

बरहज विधानसभा में पवन तिवारी की एंट्री!

आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…

2 hours ago

बिहार MLC चुनाव में घमासान!

8 सीटों पर मतदान के बीच मोकामा में नीरज कुमार-अनंत सिंह समर्थक भिड़े, संजीव कुमार…

3 hours ago

सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 5 जगहों पर दिखेगा प्रवासी पक्षियों का अद्भुत नजारा

सर्दियों में पक्षियों का अद्भुत संसार! भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर दिखेंगे रंग-बिरंगे…

4 hours ago

शुगर, बीपी और सेहत की चिंता… फिर राम कपूर ने बदली जिंदगी, जानिए उनका फिटनेस सफर

Ozempic लेने वालों को दी दो टूक सलाह, बोले—वर्कआउट का कोई शॉर्टकट नहीं 55 किलो…

4 hours ago