त्रैवार्षिक आम सभा एवं चुनाव 2025झांसीमण्डल(एनसीसीआरएमयू) कार्यालय में सम्पन्न हुआ,

झांसी (राष्ट्र की परम्परा) शाखा नंबर 2 के त्रैवार्षिक आम सभा एवं चुनाव झांसी मण्डल के एनसीसीआरएमयू मण्डल कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता का.लालता प्रसाद साहू ने की कार्यक्रम की शुरुआत में शाखा सचिव का. दीपक शिंदे द्वारा पिछले तीन वर्षों में शाखा द्वारा कर्मचारियों के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई। कोषाध्यक्ष अमर सिंह मीना द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसको सर्व सम्मति से पास किया गया। इसके उपरांत बी के यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देख रेख में 31 डेलीगेट चुने गए इसके उपरांत निम्न कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई l लालता प्रसाद साहू शाखा अध्यक्ष, दीपक शिंदे शाखा सचिव ,विक्रम सिंह कार्यकारी अध्यक्ष,राकेश सिंह उपाध्यक्ष,केशव कुमार उपाध्यक्ष, मोहम्मद शरीफ संयुक्त सचिव, भरत कुमार चौरसिया सहायक सचिव, मनोज कुमार यादव सहायक सचिव, रामचरन प्रजापति सहायक सचिव, अमर सिंह मीना कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र रायकवार एजीएम, नवीन कुमार एजीएम जयराम पासवान एजीएम, अमित कुमार रायकवार एजीएम,प्रमोद कुमार माहौर सीसीएम निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए मंडल अध्यक्ष का. हुकुम सिंह चौहान द्वारा सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलवाते हुए जवाबदेही तय करी एवं मंडल मंत्री अमर सिंह यादव द्वारा उपस्थित सभी डेलीगेटों को कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय रहने एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन के अन्याय से लड़ने हेतु प्रेरित किया। और इस आम सभा में उपस्थित मंडलीय पदाधिकारी पूर्व मण्डल अध्यक्ष डी के खरे,काम.भावेश प्रसाद सिंह अजय सिंह यादव अनुरुद्ध सिंह,मनोज जाट,सुनील पाल, जयसिंह यादव, बृजमोहन सिंह,संजीव द्विवेदी , राजेंद्र यादव, प्रवेश सिंह और सुनील पुरोहित आदि उपस्थित रहे !!
सभा का सफल संचालन शाखा नंबर 1, संजीवन राय शाखा अध्यक्ष ने किया। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए शाखा अध्यक्ष लालता साहू द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

5 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

5 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

17 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

17 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

17 hours ago