त्रिदेव धाम तृतीय स्थापना दिवस महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ, भजनों में झूमे हजारों श्रद्धालु

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ऐतिहासिक ढेकुलिया घाट स्थित बाबा देहलूदास की पावन भूमि त्रिदेव धाम का तृतीय स्थापना दिवस महोत्सव एक भव्य आध्यात्मिक महापर्व के रूप में संपन्न हुआ। राजस्थान के खाटू श्याम झुंझुनू और सालासर से तीन वर्ष पूर्व लाई गई अखंड ज्योति की स्थापना से आरंभ हुई यह आध्यात्मिक यात्रा आज पूरे जनपद की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।
तृतीय स्थापना महोत्सव के अवसर पर त्रिदेव धाम भक्ति के महाकुंभ में परिवर्तित नजर आया। भजनों की अमृत वर्षा में डूबे हजारों श्याम भक्त श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते दिखाई दिए।
स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रातःकाल महा रुद्राभिषेक से हुआ, जिसमें महादेव का विधि-विधान से अभिषेक कर विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। दोपहर सत्र में मंदिर प्रांगण में 108 से अधिक नन्ही कन्याओं का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं में साक्षात देवी का स्वरूप मानकर श्रद्धा पूर्वक आशीर्वाद प्राप्त किया।
संध्या होते ही श्रृंगार और भव्य सजावट से त्रिदेव धाम की आभा अलौकिक हो उठी। बाबा देहलूदास का पावन चौखट दरबार, प्राचीन शिवालय और मां जगदंबा मंदिर रंग-बिरंगे फूलों और दूधिया रोशनी से भव्य रूप से सजे रहे। बाबा श्याम, रानी सती दादी मां और सालासर बालाजी का दिव्य श्रृंगार इतना मनोहारी था कि दर्शन मात्र से ही भक्त भाव-विभोर हो उठे।

ये भी पढ़ें http://44.28 करोड़ के विकास प्रस्तावों पर जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सहमति https://rkpnewsup.com/development-proposals-worth-rs-44-28-crores-agreed-upon-in-the-district-panchayat-board-meeting/


भजन संध्या में वाराणसी से आए प्रख्यात भजन गायक पुनीत कृष्ण जी “पागल” ने माता-पिता की महिमा, शिव और श्याम भजनों से श्रोताओं को भावुक कर दिया। मां की महिमा पर प्रस्तुत भजन — “तेरे जीवन में खुशियां तमाम आएगी, ले जा मां की दुआ तेरे काम आएगी” — ने पूरे पंडाल को भावनाओं से भर दिया। वहीं कानपुर के कुमार मुकेश तरंग एवं त्रिदेव धाम सेवा परिवार के गायकों ने “किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार”, “मेरे सपने में आते हैं खाटू के बाबा श्याम” जैसे भजनों से भक्ति की अविरल धारा बहाई।
भजन संध्या के उपरांत प्रभु को छप्पन भोग अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने अत्यंत अनुशासन एवं श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। त्रिदेव धाम सेवा परिवार एवं मंदिर समिति श्री बाबा देहलूदास मंदिर ने आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के निस्वार्थ प्रेम और समर्पण का परिणाम है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

28 minutes ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

44 minutes ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

48 minutes ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

51 minutes ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

59 minutes ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

2 hours ago