
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)15 दिसम्बर..
कसया क्षेत्र के सपहा में स्थित एक टाउनशिप एरो सिटी के परिसर में बुधवार को 50 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। 12 फीट चौड़ा व 18 फीट लंबे ध्वज को देखने के लिए लोग परिसर के बाहर उमड़ने लगे। जनपद में स्थापित अपने तरह का यह पहला ध्वज है।
प्रतिष्ठान के निदेशक रुचिर राज पांडेय की देख रेख में ध्वज लहराया गया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि व्यवसाय के साथ साथ देश व समाज के प्रति भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मैंने भी अपने कर्तव्य का निर्वहन मात्र किया है। भविष्य में ऊंचाई 100 फुट व उस अनुरूप ध्वज का आकार भी बढ़ाया जाएगा। ध्वज की स्थापना पर पूर्व सांसद राजेश पांडेय, प्राचार्य डॉ. ओंकारनाथ मिश्र, प्राचार्य डॉ.अक्षयबर पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय, शक्ति प्रकाश दीक्षित, एडवोकेट प्रभुनाथ मिश्र, बद्रीनारायण दुबे, प्रियेश पाठक, शक्ति राव चंदेल, दिनेश गुप्ता, अशोक मिश्र, मंटू तिवारी,राजू जायसवाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।
संवादाता कुशीनगर..