ग्रामीण पत्रकारिता के अग्रदूत बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) तहसील इकाई तमकुहीराज की ओर से मंगलवार को संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने स्व. लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन व पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन कर श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए ग्रापए गोरखपुर मंडल मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के हित की जब भी बात होगी, बाबू बालेश्वर लाल का नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने बलिया जनपद के गढ़वाल जैसे छोटे से कस्बे में कुछ साथियों के साथ संगठन की नींव रखी, जो आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि स्व. लाल ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान दी, जिससे आज गांव-गांव की समस्याएं राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बन रही हैं। तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने कहा कि जब लोग शहरी पत्रकारिता को ही पत्रकारिता का केंद्र मानते थे, तब बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण अंचलों की आवाज बनने का साहस किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में ग्रामीण पत्रकारिता का मार्ग प्रशस्त कर पत्रकारों को एकजुट किया। जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल के प्रयासों से ही आज ग्रामीण पत्रकारों की लेखनी में सशक्तता और मुखरता है। उन्होंने पत्रकारिता के संघर्षों को आसान बना, पत्रकारों को संगठित कर उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर महामंत्री अंजनी सिंह, संजीव राय, धनंजय कुमार मिश्र, मनोज मिश्रा, दीपक मिश्रा, कामाख्या नारायण मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह मोनू, रणविजय द्विवेदी, अमित पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, सौरभ मिश्रा, मुकुल मिश्र, पंकज मिश्रा पांडेय सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने बाबू बालेश्वर लाल के दिखाए गए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और ग्रामीण पत्रकारिता के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

1 hour ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

2 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

2 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

2 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

3 hours ago