रोहित मौर्या ने एसडीएम सदर का पदभार संभाला

चौमुखी विकास करने में अपना अहम योगदान देंगे

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l 2020 बैच के पीसीएस अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने वाले मिलनसार हंसमुख रोहित कुमार मौर्या, एसडीएम सदर का पदभार संभाला। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने मौर्या पर भरोसा करते हुए सदर तहसील का एसडीएम नियुक्त किया। मंगलवार 10 बजे अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालते ही कार्यालय में विचाराधीन,अधूरा, बाकी फाइलों पर हस्ताक्षर कर निस्तारण करने का कार्य किया। मौर्या अक्टूबर 2022 में उप जिला अधिकारी का पदभार ग्रहण किया था, मौर्या कैंपियरगंज, गोला, चौरी चौरा में एसडीएम ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में अपना अहम योगदान दे चुके हैं। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने रोहित मौर्या के ईमानदारी निष्पक्ष कार्यों को देखते हुए जनपद के महत्वपूर्ण तहसील सदर का एसडीएम नियुक्त किया । मौर्या ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए सदर तहसील अंतर्गत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए चौमुखी विकास करने में अपना अहम योगदान देंगे। मौर्या ने कहा कि जिलाधिकारी ने जो दायित्व सौंपा है उसे ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए आम जनता की समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे। कार्यालय में आने वाले जनता की समस्याओं का समाधान बिना किसी भेद भाव के निस्तारण करने का कार्य करेंगे। सदर तहसील के किसी कर्मचारियों के काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना ही पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा, जिससे सदर तहसील की आम जनता का चौमुखी विकास हो सके।हरदोई निवासी मौर्या गोरखपुर आने से पहले बलरामपुर में ईमानदारी के साथ अपनी सेवा दे चुके हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

5 minutes ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

10 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

11 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago