संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि दिनांक 04 से 07 फरवरी 2024 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अमेठी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता एवं दिनांक 13 से 16 फरवरी 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु जनपदीय एवं मण्डलीय चयन-ट्रायल्स तिथियों पर निर्धारण किया गया है।
उन्होंने बताया कि हैण्डबाल सब जूनियर बालक वर्ग तथा हैण्डबाल सब जूनियर बालिका वर्ग का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 24 जनवरी 2024 को तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल 25 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे किया जायेगा।
उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग हेतु खिलाडियों की आयु 01-01-2009 को या उसके बाद की होनी चाहिए। खिलाड़ी को अपना आधार, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति जिसमें खाता संख्या और आई0एफ0एस0सी0 कोड स्पष्ट रूप से अंकित हों लाना अनिवार्य है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…