पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता को हम नगर सेवक बनायेगें -रामदास आठवले

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी महानगर पालिका चुनाव में पार्टी के सक्रिय उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाकर चुनाव के मैदान में उतारने का काम करेगें।
केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग राज्य मंत्री रामदास आठवले मलाड(प)गोराई रोड राजा मैदान में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले)मुंबई उत्तर भारतीय आघाड़ी अध्यक्ष हरिहर यादव के संयोजन में आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन में, अपना विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होनें यह भी कहा कि हम दलित पेंथर के जमाने से ही उत्तर भारतीय लोगों के अधिकारों और उनके हित का संरक्षण कर रहे हैं।हम इस बात को जानते हैं कि उत्तर भारतीय समाज परिश्वम करने में कभी पीछे नही रहता है।हम उनके मूल भूत समस्या से अच्छी तरह से परिचित हैं।उनकी रोजी रोटी और मकान के लिए हमने एक लम्बे समय तक संघर्ष किया है।आगामी मनपा चुनाव में हम अच्छे और ईमानदार लोगोें को नगर सेवक बनाने का काम करेगें।लोकसभा चुनाव से पूर्व हम उत्तर भारतीय आघाड़ी की तरफ से एक स्नेह सम्मेलन का आयोजन बहुत जल्दी ही करने वाले है।जिसमें एक लाख उत्तर भारतीय समाज के लोग शामिल होगें।
आरपीआई(आठवले)के महाराष्ट्र महासचिव गौतम सोनावणे ने कहा कि मुम्बई उत्तर समाज के लोगों ने हमेशा पार्टी का साथ दिया है।और पार्टी ने भी उनका हमेशा साथ दिया है।
उनकी झोंपड़ियों को बचाने के लिए हमने रामदास आठवले के मार्गदर्शन में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया है।
इस मौके पर मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, उत्तर भारतीय आघाड़ी प्रदेश अध्यक्ष श्यामधर दुबे,रमेश गौड़,मुस्ताक बाबा,उषा रामालू,प्रकाश जाधव, आर पी आई दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष संजय डोलसे,शीतला प्रसाद पाण्डेय,अमरेंद्र यादव,जयंती भाई गाड़ा, खान,पूर्व नगर सेविका फूलाबाई सोनावणे, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

12 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

12 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

13 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

13 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

13 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

15 hours ago