गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महंत रामाश्रय दास पब्लिक स्कूल, जेदोपाली, बांसगांव में वृक्षारोपण किया गया और राष्ट्र नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से हमें अहिंसा, सत्य और कर्तव्यपरायणता का संदेश मिलता है। वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। हमें अपनी धरती को हरा-भरा रखने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रबंधक कौशल राय, प्रधानाचार्य अंजनी कुमार राय और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामलखन शाही सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षाओं को याद करने का अवसर दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी लोगों तक पहुँचाया।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…