Categories: कविता

दुआओं में शक्ति

दुआओं में बहुत शक्ति होती है,
जो किसी के लिये भी की जाती है,
दुआ देना अहंकार नहीं होता है,
दुआ तो प्रभू से माँगना होता है।

दुनिया का मालिक है जनक हमारा
और हम सब उसकी ही संताने हैं,
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई तो हैं,
हम, पर आपस में तो भाई भाई हैं।

हम आपस में करते हैं लड़ाई जब,
दुनिया में क़यामत आती है तब,
उस दिन जो आफ़त आने वाली है,
ये सोच सोच रूह मेरी घबराई है।

किसी से प्रेम का सौदा न करो भाई,
जीवन में प्रेम नहीं मोल बिकाता है,
दुनिया में स्वार्थलिप्त जो प्यार करे,
इंसान वह कदम कदम दुःख पाता है।

प्रेम के बदले सोच लिया कुछ पाना,
इंसान मुख में कालिख पुतवाता है,
इस संसार में रहना नहिं देश विराना है,
कागद की पूड़ी, बूँद पड़े गलि जाना है।

चुप रहना भी कभी कभी अच्छा होता है,
ज़रूरत पर चुप्पी तोड़ना भी अच्छा है,
माफ़ी दे भी दे, माफ़ी माँग भी ले जो,
वही तो इंसान का बड़प्पन ही होता है।

काँटों की बाड़ी में उलझे तो फँस जाना है,
झाड़ व झाँखर में आग लगे जल जाना है,
आदित्य कहें इसमें क्यों उलझो साँई,
ध्यान करो प्रभु का अंत वहीं तो जाना है।

  • डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

8 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

8 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

8 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

9 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

11 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

16 hours ago