Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नगर मण्डल अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर नगर मण्डल अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण

हर्षोल्लास के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाया योगी बाबा का जन्मदिन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया।
गुरुवार को बरहज नगरपालिका स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के प्रांगण में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्त के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगो मे मिठाई बांटी गई, तथा वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान विवेक गुप्त ने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण कर भगवान भोले नाथ जी से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है। इस अवसर पर आशुतोष तिवारी, विजय विश्वकर्मा सनी,आर्यन मद्देशिया, गौरव जायसवाल, अशोक सोनकर, नरेंद्र सिंह, गोविंद गोड, सागर मद्देशिया,अर्जुन भारती, छोटू साहनी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments