परिजनों में मचा कोहराम,सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
कर्नलगंज, गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान शुक्रवार को दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दूदा के रमपुरा चौराहे की बताई जा रही है, जहाँ मृतक अनुसूचित जन जाति के एक व्यक्ति ने खेत में अपना डेरा बना रखा था। जिसकी क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान शुक्रवार को अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति का नाम बच्चाराम बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…