बारिश बनी मुसीबत, रतसर- पचखोरा मार्ग पर बरगद का विशाल पेड़ गिरा,आवागमन बाधित

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
बारिश और आंधी के कारण बृहस्पतिवार की देर रात रतसर- पचखोरा मार्ग पर स्थित साईं की तकिया के समीप सड़क पर विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। बीच सड़क पर पेड़ गिरने से पूरी रात आवागमन बाधित रहा। इस कारण लागों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे वाहन को छोड़ दोनों ओर भारी वाहनों की लम्बी कतारें लगी रही। राहत की खबर यह है कि जिस वक्त पेड़ गिरा उस वक्त उधर से कोई वाहन या कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे जान-माल का नुकसान नही हुआ। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया। जिसके बाद सुबह लगभग दस बजे आवागमन शुरू हो सका। एक हफ्ते से हो रही लगातार बारिश से आमजन के जीवन पर असर पड़ा है। कहीं पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो रहा तो कहीं जर्जर हो चुके कच्चे मकान ढह जा रहे हैं। दिहाड़ी कर पेट भरने वाले मजदूरों के कामकाज पर भी असर पड़ा है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

3 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

3 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

3 hours ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

3 hours ago

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…

3 hours ago