सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विशेश्वरगंज का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

व्यवस्थाएं आल इज़ वेल मिलने एमओआईसी की थप-थपाई गई पीठ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विशेश्वरगंज का निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, मुख्यमंत्री पोषण घर, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, इमरजेन्सी वार्ड व सामान्य वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि चिकित्सालय की प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाय।
चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य हेतु संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। संस्थागत प्रसव, गोल्डेन कार्ड सहित अन्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया। चिकित्सालय की अच्छी व्यवस्थाओं को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेन्द्र तिवारी की सराहना करते हुए उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील सिंह को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तिवारी को निर्देश दिया कि मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व शासन के निर्देशानुसार चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों को मानक के अनुसार चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, डॉ. पंकज मौर्या व डॉ.. राज कुमार, स्वस्थ्य शिक्षा अधिकारी अमर गुर्जर, डीपीएम ममता मिश्रा, डीसीपीएम धर्मेन्द्र मिश्रा, फार्मासिस्ट शैलेन्द्र दुबे, विवेक कुमार, दीपक चौरसिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago