सादुल्लानगर/बलरामपुर( राष्ट्र की परम्परा)।विकास खण्ड रेहराबाजार के सराय खास से मुबारकपुर समपर्क मार्ग पर अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर और उसके सामने मार्ग पर जल भराव हो जाने से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समपर्क मार्ग पर जलभराव होने से सहजौरा ,बसालत पुरवा मुबारकपुर ,डड़वा ,नथईपुर पिपरा ग्रंट ,मुबारकपुर ,चैनपुर ,सहित 80 गांवो की लगभाग 36 हजार की आबादी के लगभग 7 हजार राहगीर उक्त मार्ग से तहसील उतरौला ,जिला मुख्यालय ,रेहराबाजार,सादुल्लानगर, गोण्डा आदि स्थानों पर आते जाते हैं। अब इन स्थानों पर जाने के लिए 5 से 6 किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी सुरेन्द्र कुमार ,रामसमुझ ,राकेश रामदीन ,राम सुरेश आदि ने समस्या से निजात दिलायें जाने की मांग शासन प्रशासन से की है।।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…