जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का किया निरीक्षण

जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाए, जेल परिसर व बैरकों की साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान: जनपद न्यायाधीश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया गया। जिला जज, डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर आर0के0 सिंह, उप कारापाल नयन कमल, गीता रानी, राजकुमार, हरिकेश, चिकित्सक डॉ0 वरुणेश दुबे, वरिष्ठ सहायक के0के0 पांडेय, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

8 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

10 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago