संपूर्ण समाधान दिवस आए कुल उन्नीस मामले तीन का निस्तारण अवशेष बचे सोलह- राजस्व के सर्वाधिक

भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाटपार रानी तहसील के प्रांगण में तहसील समाधान दिवस पर शनिवार को स्थानीय तहसील क्षेत्र से आम जनता द्वारा कुल 19 मामले निस्तारण हेतु प्रस्तुत किए गए। जिनमें से राजस्व के सर्वाधिक कुल 10 मामले, पुलिस के कुल 6 मामले , विकास के कुल 2 मामले अन्य में एक मामला। जबकि शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, से संबंधित एक भी मामले सामने नहीं आए। वहीं तहसील समाधान दिवस में आए कुल 19 मामलों में से जो सर्वाधिक 10 मामले राजस्व के रहे उनमें से कुल तीन का मौके पर ही राजस्व विभाग के द्वारा निस्तारण हुआ है। जबकि 7 मामले जो अवशेष रहे हैं उन्हें भी सम्यक निस्तारण हेतु सूचीबद्ध किया गया है।जबकि अन्य विभाग से संबंधित एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है जिनमें से अ–निस्तारित मामलों में पुलिस से संबंधित कुल 6 के छह मामले, विकास के कुल 2 में दो मामले, व एक अन्य में आए मामले का भी निस्तारण नहीं हो सका है। जिससे राजस्व को छोड़ बाकी सभी अन्य विभाग से संबंधित आवेदकों को अपना फरियाद निस्तारण नहीं होने से मायूस होना पड़ा है। जनहित में चाहिए कि सभी विभाग तहसील समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों के फरियाद को गंभीरता से ले कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि तहसील दिवस की आस लगाए दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले तहसील क्षेत्र की जनता को सर्वसुलभ न्याय तहसील स्तर पर ही आसानी से मिल सके। जिससे सरकार द्वारा तहसील स्तर पर ही जनता को तहसील समाधान उपलब्ध के जरिए समाधान उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा साकार रूप ले सके।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago