किसानों का चौथे दिन भी सत्याग्रह

मांगो का निस्तारण नही हुआ तो किसान प्रदेश के मुखिया से मिलेंगे-राम किशोर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा बरहज तहसील में किसानों का अपनी भूमि को बचाने को लेकर। बताते चलें बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुइयां में आराजी नं 33, में जबरजस्ती ग्राम प्रधान आर सी सी/इण्टरलॉकिंग कराना चाहते हैं। जिससे यहां पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गया है। इसी नम्बर में भू माफियाओं ने 16 ढ़िस्मिल जमीन कब्जा कर लिए हैं। जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भूमि को खाली कराने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। तथा प्रदेश के अधिकारी तंत्र को आदेश दिए हैं कि, किसी किसी भी आमजन की जमीन कोई भू माफिया कब्जा किया हो तो उसे तुरन्त कानूनी कार्यवाही कर खाली कराकर उसके मालिक को सौपा जाय किंतु ,उनका फरमान कागजो में सिमट जा रहा है। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशोर चौहान और पीड़ित किसानों ने कहा। किसानों ने मांग किया कि चकरोड नम्बर 34 पर नक्शे के अनुसार सीमांकन कर रोड़ का निर्माण हो। यदि इस पर रोड़ का निर्माण नहीं हुआ तो आराजी नं 33 में जबरजस्ती भूमि पर आर सी सी, इण्टरलॉकिंग नहीं होने देंगे। 4 नवंबर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर किसानों ने सत्याग्रह व धरना प्रदर्शन कर सत्याग्रहियों ने उपजिलाधिकारी अंगद यादव को अपना मांग पत्र सौपा। सभी पीड़ित किसानों ने कहा कि यदि मांगों को तहसील प्रशासन निस्तारित नही कराती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी बात रखेंगे।धरना प्रदर्शन में मुनीब, महेश, नागेन्द्र, गनेश , रविन्द्र, सूरज, रामकिशुन, भीम कुमार भारती, सुरेन्द्र, दयालू, चंद्रमोहन, आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago