महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिसवां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू भाई ने भाजपा की सदस्यता अभियान में भी रिकार्ड बना दिया है। भाजपा में इनके इस समर्पण, निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए भाजपा के शीर्ष कमान ने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर इन्हें सम्मानित किया है। भाजपा मे अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसमें सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 50 हजार से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाया है जिस पर पार्टी शीर्ष में उनका कद और बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में रिकार्ड बनाने वाले बिसवां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह को 22 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय लखनऊ में शीर्ष नेतृत्व द्वारा सम्मानित किया गया। सदस्यता अभियान की शुरुआत से लेकर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अब तक 50 हजार से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा है जिस पर उन्हें पार्टी कार्यालय लखनऊ बुलाया गया जहां उन्हें पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने सम्मानित किया। शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें आगे अभियान जारी रखे जाने को कहा। सम्मान के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन विश्वकर्मा, जगरनाथ गोंड, अजय सिंह आदि मौजूद रहें।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…