
आगरा(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा, फतेहाबाद सड़क का भौतिक निरीक्षण किया गया। मौके पर सड़क पर चल रहे सौन्दर्यीकरण, गड्ढामुक्त कार्य को गहनता से निरीक्षण किया, साथ ही उपस्थित अधिकारियों को कड़ाई से निर्देश दिये कि, सड़क पर जल भराव, नाली की साफ-सफाई का कार्य तत्काल प्रभाव से पूर्ण करें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) दिव्या सिंह तथा लो0नि0वि0 मुख्य अभियन्ता पी0के0 शरद सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
More Stories
डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को मिला ऋषिका गार्गी सम्मान
पुलिस अधीक्षक ने बघौचघाट थाना का किया औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा प्रशासन अलर्ट