Sunday, April 5, 2026
HomeUncategorizedमछुआरों को स्वावलम्बी बनाये मछुआरों को स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु मत्स्य व्यवसाय...

मछुआरों को स्वावलम्बी बनाये मछुआरों को स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु मत्स्य व्यवसाय में गतिशीलता जरुरी – बीरू साहनी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ के चेयरमैन ने वीरू साहनी ने कहा कि अधिकाधिक प्राथमिक, मत्स्य सहकारी समितियों व जनपदीय संघों को सदस्यता कार्यक्रम के अन्तर्गत आच्छादित करते हुए संघ की संगठनात्मक स्थिति सुदृढ़ किया जाना है। उक्त बातें उन्होंने बस स्टैण्ड स्थित मत्स्य जीवी फिश फार्मर फ्रोद्युसर कंपनी लिमिटेड कार्यालय पर किसानों व मछुआ समुदाय से मुखातिब होते हुए कहीं I उन्होंने कहा कि संघों की सामाजिक आर्थिक व व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ किये जाने हेतु प्रोन्नतीय कार्यों के साथ-साथ संघ को अपने आप में स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु, प्रयास तथा सहकारी के माध्यम से मत्स्य व्यवसाय कार्यक्रमों के संचालन में गतिशीलता लाकर प्रदेश में मत्स्य सहकारिता की नींव सुदृढ़ किया जाना संघ की मूलभूत धारणा हैI पूर्व लोक सभा प्रत्याशी दारा सिंह निषाद व फिशरमैन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान निषाद कहा कि मछुआरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ हैं, जिनमें राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ,
और बचत सह राहत योजना शामिल हैं। ये योजनाएँ मछुआरों को वित्तीय सहायता, बीमा कवरेज, और कम मौसम में राहत प्रदान करने के लिए हैं। मत्स्यजीवी एफएफपीसी के चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि एफएफपीओ मछुआ समुदाय का सहयोग करके रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है I कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त ने की I इस अवसर पर एड. पियूष निषाद, एड. पिन्टू साहनी, राधेश्याम निषाद, विजय निषाद, सूरज प्रसाद, रामधनी निषाद, पंकज विश्वकर्मा, बृजेश शर्मा, जगदीश निषाद, बृजानंद निषाद,
सुरेन्द्र साहनी, राजू निषाद आदि मौजूद रहें I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments