महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर तिरंगा यात्रा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी एवं प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कॉन्फ्रेंस कर बताया की देश प्रदेश मे सदभावना सौहार्द भाईचारा स्थापित करते हुए नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट मनवाधिकार कानून के अंतर्गत, संगठन विस्तार पर काम कर रही हैं। उसी कड़ी मे महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पर देश प्रदेश की एकता सौहार्द स्थापित कर, 2 अक्टूबर को टाऊन हॉल गांधी प्रतीमा पर पुष्प वर्षा माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अतिथियोँ द्वारा किया जायेगा, ये तिरंगा यात्रा सर्व धर्म समभाव स्थापित करती हुई सर्व समाज के साथ गणेश चौक, विजय चौक, अग्रसेन चौक, बक्शीपुर, नखाश चौक, रेती चौक होती हुईं घोष कम्पनी शास्त्री चौक लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा माल्यार्पण करते हुए सम्पन होगी । सभी अमन पसन्द देश प्रेमी जनपद वाशियो सहित सामाजिक संगठन समाजिक योद्धा साथी गण इस यात्रा मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे शामिल होते हुए राष्ट्रीय पर्व पर एकता का सन्देश देने का काम करेंगे। इस तिरंगा यात्रा मे आप सभी सादर आमंत्रित हैं। इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से शामिल प्रदेश कमेटी मे अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी, महासचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष सैय्यद समीउद्दीन समी, महिला पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मीनू गोयल मण्डल अध्यक्ष स्वामी चरण शाही, वरिष्ट पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी,जिलाध्यक्ष अभय पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

3 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago