त्योहारों को परम्परागत उत्साह, शांति और सदभाव से मनाने की अपील

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी नवरात्रि, विजयदशमी, दीपावली व छठ आदि त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुर्कपट्टी थाना परिसर में एसओ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में, त्यौहारों को परम्परागत उत्साह, शांति और सदभाव से मनाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने दुर्गा पूजा पांडाल के आयोजकों से आग्रह किया कि आयोजनों के दौरान आम जन जीवन को किसी तरह की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखें। उन्‍होंने कहा कि इन त्‍यौहारों पर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्‍यान दिया जाना चाहिए। बताया कि त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर पल तत्पर है। अराजकतत्वों को चिंहित कर उनपर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की अराजकता व हुल्लड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों ने त्यौहारों के दौरान संवदेनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, धार्मिक स्‍थलों और विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा तथा यातायात की पुख्ता व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। सदस्यों ने त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया तथा अशांति पैदा करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान
एसआई एसकेराय, आशीष सिंह, विनायक यादव, हेड कांस्टेबल संजय यादव, रतनदीप जायसवाल, भास्कर यादव, महिला कॉन्स्टेबल ज्योत झा, ज्योति पाल, अनामिका सिंह, उपासना गुप्ता, छोटेलाल प्रसाद, परशुराम सिंह, राजेश राय ,विनोद गोंड़, मुन्नीलाल प्रसाद, अशोक पाल, शिवनारायण शर्मा, नौशाद, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

10 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

10 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

10 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

10 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

10 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

10 hours ago